अशोक बलसोरा/ राज सरतलिया@ झाबुआ Live अभी तक महानगरों और बड़े शहरों में फैल रहा कोरोना अब बहुत तेजी से ग्रामीण इलाको में पांव पसारने लगा है। झाबुआ जिले के पारा नगर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की लगातार संख्या बढ़ रही है। हम यू कहे कि यहां कोरोना वायरस का ब्लास्ट हो रहा है। आज मंगलवार सुबह 1 कोरोना मरीज मिलने के बाद अब फिर खबर आ रही है कि 2 ओर कोरोना के मरीज यहां मिले है। एक 48 वर्षीय व्यक्ति सदर बाजार निवासी जेन मंदिर के पास रहने वाला है और एक 28 वर्षीय युवक लकपुरा निवासी जो पहले पॉजिटिव आये व्यापारी के यहां काम करता है वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी मेडिकल हिस्ट्री खगाली जा रही है कि वह किस तरह से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बता दे कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही यहां कोरोना पॉजिटिव आना शुरु हुआ है और लगातार मरीज यहां निकल रहे हैं, जो कि स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय है। नागरिकों की भी मांग है कि अब पारा को सम्पूर्ण लॉक डाउन कर देना चाहिए, ताकि कोरोना की चेन टूट सके। Post navigation अब ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना की दस्तक; पारा के इस गांव की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव .. चिंताजनक हालत: पारा में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पकड़ा जोर; 1 ओर निकला कोरोना पॉजिटिव