अलीराजपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा उप निर्वाचन 2015 में पेड न्यूज के संबंध में जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति की बैठक गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शेखर वर्मा ने की। बैठक में एम.सी.एम.सी. समिति के संयोजक अलीराजपुर एसडीएम एस हनोतिया व संयोजक जोबट एसडीएम, सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक निवास मूर्ति मोजूद थे।
जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी के दायित्व
बैठक में सदस्यो को बताया गया कि जिला एम.सी.एम.सी पेड न्यूज के मामले पाए जाने पर रिटर्निग अधिकारी को सूचित करेगी। सूचना के आधार पर रिटर्निग अधिकारी अभ्यर्थी को पेड न्यूज के व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किये जाने के लिए नोटिस जारी करेगे।
उनके चुनाव खर्च में डीआईपीआर (डीऐवीपी एवं जनसम्पर्क) दरों के आधार पर गणना कर व्यय को शामिल करेगे। चाहे उम्मीदवार ने वास्तव में चैनल/अखबार को किसी भी राशि का भुगतान किया हो अथवा नहीं किया हो।जिला एम.सी.एम.सी. से संदर्भ प्राप्त होने पर प्रकाशन/प्रसारण/सीधा प्रसारण/शिकायत की प्राप्ति के 96 घंटों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी अथ्यर्थी को नोटिस देगे कि क्यो नहीं यह व्यय निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाये।जिला एम.सी.एम.सी अपने फैसले से शीघ्र अभ्यर्थी/पार्टी को अपने अंतिम निर्णय से अवगत करायेगी।संबंधित अभ्यर्थी से एम.सी.एम.सी से नोटिस जारी होने के 48 घंटे के अंदर जवाब न मिलने पर एम.सी.एम.सी का निर्णय अंतिम होगा।यदि जिला स्तर एम.सी.एम.सी का निर्णय अभयर्थी के लिए स्वीकार्य नहीं है, तो वह निर्णय की प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर जिला एम.सी.एम.सी.को जानकारी देते हुए राज्य स्तर एम.सी.एम.सी के लिए अपील कर सकते है।
Trending
- रानी काजल माता मंदिर पहुंचीं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके
- पेटलावद में डॉक्टर के बंगले के परिसर मिला युवक का शव
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Next Post