सलमान शैख़@ पेटलावद आज पुलिस थाने में एसडीओपी बबिता बामनिया व टीआई संजय रावत ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई और हिस्ट्रीशीटरों को आचरण में सुधार लाने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्हें थाना क्षेत्र से बाहर जाने से पहले इसकी सूचना थाने में देने तथा समय समय पर अपनी हाजरी थाने में अवश्य देने को कहा गया। यह कार्यवाही एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर हुई है। एसडीओपी श्रीमती बामनिया व टीआई श्री रावत ने बताया कि क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाया गया था। इन सभी से पूछताछ की गई और गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाई। सभी ने भरोसा दिया कि वह किसी तरह की आपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त नहीं हैं। हिस्ट्रीशीटरों से उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों और मिलने जुलने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई। Post navigation कोरोना इफेक्ट: सेवानिवृत्त सिविल चिकित्सक सहित 30 लोगो को क्यो होना पड़ा होम क्वारींटाइन..?, लिये सेम्पल पेटलावद में रहकर गए परिवार में एक युवती धार में निकली कोरोना पॉजिटिव; हड़कम्प के बाद 1 घण्टे बाद स्थिति हुई साफ