लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा । इस चिंताजनक स्थति के बाद भी आमजन बेपरवाह हो रहे है रायपुरिया के बाजार में हर कोई नियमो को अनदेखा कर रहा है दुकानों पर शोशल डिस्टेंसिंग दिखाई नही दे रही है दुकानों पर न तो आइल पेंट के गोले बने है नही कोई दूसरे इंतजाम है । प्रशासन की छूट का फायदा उठाकर हर कोई नियमो की धज्जियां उड़ा रहा है । अधिकांश लोग बिना मास्क के सड़को पर टहलते नजर आ रहे है । स्थाई अस्थायी अधिकांश दुकानों पर भी बिना शारीरिक दूरी का अनुपालन कर लोग खरीदी में जुटे रहते है। प्रशासन की ओर से पेटलावद एसडीएम डॉ अभयसिंह खराड़ी के निर्देश पर लोगो को जागरूक करने के लिए स्वयं एसडीएम के सरकारी वाहन से मुनादी कारवाई जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी लोगो मे इसका कोई प्रभाव दिखाई नही दे रहा है । लोगो को इस चिंताजनक स्थति को समझना होगा और मास्क तथा शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और पालन न करने वाले ऐसे लोगो पर प्रशासन की ओर से कार्रवाही करना होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *