सुनील खेड़े @ जोबट – जोबट ब्लॉक के रिटायर शिक्षा अधिकारी और उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नरेंद्र कुमार त्रिवेदी का कल देर शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ।उनके निधन के समाचार से चारों और शोक छा गया।रविवार को सुबह सूर्य ग्रहण के पहले नदी किनारे पर उनका अंतिम संस्कार किया गया और रविवार को फादर्स डे है ऐसे में पिता को मुखाग्नि बेटी अर्पिता त्रिवेदी ने भीगी आंखों से रोते हुए बोल रही थी। पापा हैप्पी फादर्स डे इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित हर किसी का मन उस बेटी को देखकर दुखी हो रहा था। भारतीय संस्कृति में किसी की मौत होने पर उसको मुखाग्नि मृतक का बेटा भाई भतीजा पति या पिता ही देता है ।दूसरे लफ्जों में आमतौर पर पुरुष वर्ग ही से निभाता है किंतु नरेंद्र त्रिवेदी की एकलौती बेटी ने फादर्स डे पर अपना फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी है जो नगर में चर्चा का विषय है। Post navigation पिता को मुखाग्नि देते ही चीख पड़ी बेटी, रोते हुए बोली- हैप्पी फादर्स-डे पापा; देखिये E’XCLUSIVE VIDEO आखिर कड़ी मशक्कत के बाद कुंए में गिरे तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया पिंजरे में कैद …