फिरोज खान, अलीराजपुर शुक्रवार को मालवई में जिले के चालक परिचालक संघ द्वारा अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अलीराजपुर बस युनियन के बस मालिक भी उपस्थित हुए। सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला झाबुआ के चालक परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष लाला पठान ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जो लोकडाउन लगा उसका वेतन प्रदेश सरकार चालक परिचालकगणों को दे। वहीं लोकडाउन के दौरान खड़ी यात्री बसों का टैक्स प्रदेश सरकार माफ करे। वहीं चालक परिचालक संघ ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान के समक्ष अपनी मांगो को रखकर संघ के पक्ष में उचित फैसला लेने के लिये आग्रह किया गया, व बैठक में संघ द्वारा अपने हित में प्रदेश पूर्व विधायक चौहान ने चालक-परिचालक की बैठक ली। फिरोज खान, अलीराजपुर सरकार से मांगे रखी गई।जिसमें कोरोना वायरस के दौरान प्रदेश में लगे लाकडाउन अवधि का वेतन चालक परिचालक गणों को दिया जाए। साथ ही भविष्य में प्रारंभ होने वाली बस सेवा के दौरान समस्त चालक परिचालक को पीपीई किट उपलब्ध करवाये एवं कोविड-19 के दौरान चालक परिचालको को भी कोरोना योद्धा के रूप में शामिल कर उनका कोविड-19 के अंतर्गत 50 लाख रूपये का बीमा करवाया जाये।बैठक को संबोधित करते हुए अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान ने कहा कि शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री संबल योजना में अपना पंजीकरण करवाकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिये आग्रह किया। वहीं आपके द्वारा जो मांग रखी गई है उसका निराकरण जल्द सरकार के माध्यम से करवाया जायेगा। वहीं अलीराजपुर बस युनियन के मोटर मालिकों ने भी अलीराजपुर जिले के चालक परिचालक संघ के सदस्यों को हरसंभव मदद करने के लिये आश्वासन दिया। बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने दुर्घटना बीमा और राष्ट्रीय मजदूर संघ के पंजीकरण के लिये राशि का एकत्रिकरण किया। जिसमें दुर्घटना बीमा पर कुल 68 लोगों से राशि एकत्रित कर कुल 21080/- रूपये का भुगतान चेक के द्वारा अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान एवं आलीराजपुर बस युनियन के मालिक राजेश राठौर, पर्वत सिंह राठौर, रितेश कुमार डावर, अशोक कुमार शर्मा, लाला जोशी, के माध्यम से बीमा कंपनी को किया गया। ये रहे उपस्थित ग्राम मालवई में आयोजित बैठक में अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, बस युनियन के राजेश राठौर, पर्वत सिंह राठौर, आशुतोष पंचोली, हरी पंचोली, अशोक कुमार शर्मा, रितेश कुमार डावर, लाला जोशी सहित झाबुआ से पधारे चालक परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष लाला पठान, बड़वानी से जाहिद पठान, महेश्वर, खरगोन, मनावर से भी संघ के सदस्यों सहित आलीराजपुर चालक परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार राठौर, इस्लामुद्दीन पठान, पियूष तंवर, अशरफ कण्डकटर, देवेन्द्र टेलर, किशोर शर्मा, सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation रिजवान खान पत्रकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चीन के राष्ट्रपति और चीनी सम्मान का पुतला दहन कर की जमकर नारेबाजी