जितेन्द्र वाणी, नानपुर

पहली ही बारिश में सेजगांव को नगर से जोडऩे वाले मार्ग ओवरफ्लो हो गया जिससे यह मार्ग बारिश के दिनों में बंद हो जाता है। विडंबना यह है कि सेजगाव रोड बन्द होने से 20 से 25 गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कते आ रही है। वहीं इस पुलिये से निकलने में कभी-कभी दुर्घटनाओं के भी शिकार हो जाते हैं। आज रपट पर पानी भरने के बाद भी रेत का कारोबार करने वाले छोटे बड़े वाहनो की आवाजाही चालू थी जिसमे एक ट्रैक्टर रपट से नीचे पानी में गिर गया जिसमें कोई जनहानि नही हुई। लेकिन इस पुलिये से ग्रामीणों की पैदल आवाजाही जारी थी जो काफी खतरनाक है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *