जितेन्द्र वाणी, नानपुर जिला आयुष विभाग, साई सेवा समिति एव जागरूक नागरिक मंच नानपुर के संयुक्त सहयोग से अलीराजपुर जिले की सबसे बडी पंचायत ग्राम नानपुर में आयुर्वेदिक काढा वितरण किया गया l उल्लेखनीय है की म प्र शासन आयुष विभाग द्वारा कोरोना एव अन्य वायरस संक्रमित बीमारियों की रोकथाम एव मानव शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी सिस्टम) की अभिवृद्धि करने हेतु आयुर्वेदिक काढा बनाने हेतु त्रिकटु चूर्ण पावडर के पैकेट का निर्माण किया गया है l जिसे प्रत्येक व्यक्ति और परिवार तक वितरण किया जाना था l शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार रजिस्टर इंट्री के अतिरिक्त आयुष विभाग के मोबाइल एप सार्थक पर भी समग्र आईडी की ऑनलाइन इंट्री लोकेशन पर जाकर प्रत्येक हितग्राही की फ़ोटो अपलोड कर पैकेट का वितरण किया जाना था l वितरण की इस कठिन प्रक्रिया को जानकर जागरूक नागरिक मंच एव साई सेवा समिति ने जिला आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सालय सेजगांव के डॉ धनसिंह खरत (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) धुन्दरसिंह भिंडे (आयुर्वेद कंपाउंडर) इडली भिंडे (आयुर्वेद महिला स्वास्थ कार्यकर्ता ) धनसिंह डुडवे (दवासाज ) पंकज बामनिया (सहायक) के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया l नानपुर कस्बे में घर घर सम्पर्क कर समग्र आई डी एव मोबाइल नंबर प्राप्त किये l तथा आयुष विभाग की टीम के साथ डेटा इंट्री और रजिस्ट्रशन कर आयुर्वेदिक त्रिकटु के पैकेटों का वितरण किया l आयुर्वेदिक औषधालय सेजगांव जिले में प्रथम स्थान पर जिला आयुष अधिकारी नयन सिंह वास्केल से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला आयुष विभाग के ऑनलाइन दवा वितरण योजना में प्रामाणिक लोकेशन और डाटा इंट्री में सार्थक एप्प के आधार पर आयुवेर्दिक औषधालय सेजगांव सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले में प्रथम स्थान पर रह है l यहाँ 1512 परिवारों में 2023 आयुर्वेदिक आयुर्वेदिक त्रिकटु काढा पावडर पैकेट विरतण किया गया है l जो परिवार के 6321 सदस्यों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा l इसके लिए सेजगांव आयुर्वेदिक औषधालय की टीम, जागरूक नागरिक मंच और साई सेवा समिति बधाई के पात्र है l आयुर्वेदिक काढा वितरण कार्य मे शरद क्षीरसागर, तरुण राठौड़ , मोहित (गोलू) राठौड़, अर्पित जायसवाल, धनन्जय पंवार, कन्हैया राय, सागर चौहान, ताराचंद अजवेल, मदन सिंह भिंडे, हर्ष क्षीरसागर, नीलेश जायसवाल, परीक्षित राठौड़ आदि का योगदान रहा l Post navigation अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों में तब्दील हुआ मार्ग, रहवासी परेशान गोविंदा माहेश्वरी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष मनोनीत