आरीफ हुसैन@चंद्र शेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम छोटी करेटी में कल बीती रात को एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई जब पति ने अपनी पत्नी की कर दी हत्या। वेस्ता पिता दवलिया भिलाला निवासी आम्बी फलिया छोटी करेटी के द्वारा अपनी ही पत्नी काली की बीती रात को मामूली विवाद के चलते हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने बताया कि सुबह फरियादी बबलु पिता नवलसिंग भिलाला निवासी बिलझर ने पुलिस को आकर सूचना दी कि मेरे बड़े पापा की लड़की काली बाई की उसके पति वेस्ता के द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोपी वेस्ता ने अपने सुसराल में फोन कर बताया कि मेरे द्वारा आपकी लड़की की हत्या कर दी गई है। आजाद नगर थाना प्रभारी कैलास बारिया मोके पर पहुँचे। ओर आरोपी वेस्ता पिता दवलिया को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत अपराध क्रमांक 161/ में कायमी कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आज़ाद नगर भेजा गया। Post navigation सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के उद्देश्य को लेकर जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप का किया गठन सीएससी सेंटरों पर ग्रामीणों को ठगी से बचाने के लिए अभाविप जिला संगठन मंत्री कादुसिंह डुडवे ने ग्रामीणों को दी समझाइश