डार्क नीली शर्ट मे आरोपी बाबू

अलीराजपुर लाइव  के लिऐ ” जितेंद्र वाणी ” राज” की रिपोर्ट ।  

डार्क नीली शर्ट मे आरोपी बाबू
डार्क नीली शर्ट मे आरोपी बाबू

लोकायुक्त पुलिस इंदौर की एक टीम ने आज पडोसी जिले धार के डही ब्लाक के शासकीय हाईस्कूल ‘” अरारा” मे पदस्थ शासकीय लेखापाल ” हीरालाल सतसैया ” को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते अलीराजपुर जिले के नानपुर मे एक पेट्रोल पंप परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया । लोकायुक्त पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक ” महेश सुनैया” ने बताया कि धार जिले के डही ब्लाक के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय बडपुरा में पदस्थ ” सहायक अध्यापक फौजदार सिंह जामोद” का प्रमोशन हुआ था ओर उनकी एरियर की राशि 89 हजार रुपये निकालने के एवज मे लेखापाल यह राशि मांग रहा था जिसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी इंदौर को की गयी ओर आज योजना बनाकर अलीराजपुर के नानपुर मे लेखापाल को धर दबोचा गया । लोकायुक्त निरीक्षक ” महेश सुनैया” ने बताया कि ” हीरालाल सतसैया” को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया ओर फिर मुचलके पर रिहा किया गया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *