मयंक गोयल, राणापुर /राज सरतलिया/पारा रजला के समीप ग्राम खड़कुई में बुधवार रात्रि मे लगभग 2 बजे के आसपास 10 लोग टवेरा गाड़ी से खड़कुई में प्रवेश किया। इस संबंध में हल्का पटवारी सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि गवरसिंह पिता नाथिया, बबली पति गब्बर सिंह,व जवसिंह पिता नाथीया, ललिता पति जवसिंह, राजकुमार पिता गब्बर सिंह, वैशाली पति राजकुमार, दीपा पिता गब्बर सिंह, सागर पिता जवसिंह, आयुष पिता राजकुमार आदि लोगों को तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान एवं राणापुर थाना प्रभारी दिनेश भंवर एवं डॉ. गणपत सिंह चौहान एवं पटवारी सुरेंद्र चौहान एवं पूरे प्रशासनिक अमले ने ग्राम खडख़ुई पहुंच कर सभी लोगो को क्वॉरेंटाइन कर शासकीय कन्या हॉस्टल राणापुर में रखा गया है तथा सभी का सैंपल लेकर इंदौर जांच के लिए भेजा गया है। तहसीलदार चौहान ने बताया की यह इंदौर के चित्रा नगर एवं विजयनगर के आसपास रहते थे वहां से यहां पहुंचे, प्रशासन ने अहतियातन तौर पर यह कदम उठाया है। नोट=हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप अपने Youtube अकाउंट पर जाकर C B LIVE लिखे ओर उसे SUBSCRIBE कर घंटी जरुर दबा दीजिए ताकी आपको तुरंत हमारे नोटिफिकेशन मिल सके Post navigation लॉकडाउन का मुस्लिम मोहल्लों में किया जा रहा सख्ती से पालन, हर शख्स पर रखी जा रही नजर तहसीलदार ने घरों में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को घर-घर जाकर किया चेक, एक ने किया उल्लंघन, आइसोलेट के दिए निर्देश