
झाबुआ लाइव के लिए रंभापुर से दशरथ कटठा की रिपोर्ट- ग्राम रंभापुर में नवदुर्गा समिति के आयोजकों द्वारा रंभापुर के कुम्हार मोहल्ले में अंबे माता के मंदिर सहित नगर को भी दुल्हन की तरह सजाकर व पांडाल बनाकर मां की प्रतिदिन आराधना की जा रही है। नवदुर्गा समिति के आयोजको द्वारा विद्युत सज्जा व आॅर्केस्ट्रा के कलाकारो को भी बुलाया गया है जो कि रतलाम के श्रीराज गु्रप म्युजिक के प्रकाष नायक प्रतिदिन अपनी रंगारंग प्रस्तुति दे रहे है। महिलाएं, बच्चों व पुरूषों द्वारा गरबोत्सव का आयोजन के चलते बड़ी तादाद में श्रद्धालु गरबे खेलने के लिये पहुंच रहे है। प्रतिदिन श्रेष्ठ गरबा खेलने वालों प्रतिभागी एवं श्रद्धालुओं के लिये पुरस्कार वितरण भी किये जा रहे है। नवरात्री के प्रथम दिन गरबोत्सव के प्रारंभ होने के पूर्व पेटलावद में हुई विनाषकारी घटना में मोक्ष प्राप्त कर चुके लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। नवदुर्गा समिति के आयोजक प्रवीण कठोटा, अनोखीलाल पडियार, कमलेष दातला, वीरेन्द्र जैन, हितेश खतेड़िया, सुलभ पंचाल, जेपी पंचाल, उमेश नायक, भूपेन्द्र कछोटिया, नरेन्द्र बोरा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र बरमण्डलिया ने दी।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
Next Post