रक्षित मोदी, छकतला डॉक्टर चोगड की स्मृति/पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की श्रद्धांजलि के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ग्रामवासियों ने ने अपना समय लेकर रक्तदान करने के लिए पहुंचे। वहीं एक महिला ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर छकतला के सरपंच सुरेश भाई ठकराला, भाजपा जिलाध्यक्ष वकील ठकराला व अचपई सरपंच विक्रम सिंह भयडिय़ा, ब्रह्मदत्त सविता समिति प्रबंधक छकतला डूंगर सिंह ठकराला, जनपद सदस्य राजेश कहार, लाला कहार व छकतला क्षेत्र के युवा विद्यार्थी व्यवसाय सभी ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया। साथ ही छकतला क्षेत्र के आसपास के सभी 40 गांव में एक रक्तदान के प्रति जागरूकता बनी और पूरे शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर आयोजन में सहयोग प्रवीण कुमार, चौहान दीप लारी बामनिया, निलेश सस्तिया प्रकाश सस्तीया, हमीद बंडोर, महेश गरासिया, ब्रह्म दत्त ,सविता नानसिंह तोमर, मंत्री रविंद्र तोमर आदि ने पूर्ण समर्पण से सहयोग प्रदान किया। Post navigation श्रीमद् भागवत कथा में शेरे आर्य भूमि व विशाल जनसमुदाय ने 12 हजार मंत्र जाप कर दी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि झाबुआ कलेक्टोरेट में धरने का मामला भोपाल पहुंचा, गृह मंत्री व दिग्विजयसिंह से मिला जयस प्रतिनिधि मंडल