अलीराजपुर डेस्क। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहारपुरा में गत दिवस विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला रजिस्ट्रार एवं प्राधिकरण के सचिव राजेन्द्र देवड़ा, जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल एवं अभिभाषक संघ के सचिव एवं अधिवक्ता चितवन गेहलोत ने सहभागिता की। कार्यक्रम मे देवड़ा ने स्कूल छात्राओ से कहा कि आपको अपने छात्र जीवन में प्राथमिकता के आधार पर पढ़ाई एवं खेल-कूद पर ही ध्यान एकाग्र करना चाहिए, यह समय बहुत ही अमूल्य है इस दरमियान किया गया ज्ञान अर्जन ही आगे आपका भविष्य निर्धारित करेगा, आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में हर कोई अव्वल आने के लिये जी तोड़ मेहनत करता है, ऐसे समय में एक छोटी से गलती भी भावी केरियर में आमूलचूल परिवर्तन ला सकती है। छात्राओं को चाहिये कि अपनी योजना पूर्व से निर्धारित कर सकारात्मक रूप से सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर ही ध्यान देवें, तभी उज्जव्वल भविष्य का निर्माण हो सकेगा। कौशल ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक यात्रा के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये बताया कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय की मंशा के अनुरूप ही चुने गये प्रतिनिधियोें द्वारा तैयार किया गया, इस मौके पर उन्होने हाल ही मंे लागू की गई पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 की संक्षेप में जानकारी देते हुये बताया कि अब अपराध से पीड़ितो को राज्य सरकार प्रतिकर के रूप में नियमानुसार राशि का भुगतान करेगी। कार्यक्रम के अंत में सितम्बर माह में विद्यालय परिसर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता विषय-भारतीय नागरिको के मूल कत्र्तव्य में प्रथम आने पर नोरीन मंसूरी, भावना ब्रजवासी द्वितीय एवं लक्ष्मी चोहान तृतीय को देवड़ा के हस्ते पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षक अखिलेश पवार, दिनेश पवार, अमरसिंह वसुनिया, दीपक वर्मा, मोहिनी भालेराव, मंजू चोहान, संगीता चोहान एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post