संगोष्ठी कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएए  के लिएम चलाया जागरूकता अभियान; लोगो से चर्चा कर फैलाई जागरूकता

- Advertisement -

 भूपेंद्र सिंह नायक@पिटोल


भारतीय संसद में सीएए ( नागरिकता संसोधन कानून ) पास होने के बाद से लगातार विभिन्न राजनेतिक दलो तथा संगठनो द्वारा किये जा रहे विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी सीएए के समर्थन में लोगो को जागरूक कर रही है | इस दौरान पिटोल में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा लोगो में पत्रक बाटे गए ।साथ ही एक चर्चा बैठक भी की जिसके माध्यम से लोगो के विचार जाने और इस कानून के लेकर उठ रहे विभिन्न सवालो संकाओ के जवाब भी दिए |
जिसके बाद जनसमूह ने समर्थन पत्र भर भारत सरकार को अपना समर्थन दिया साथ ही 88662 88662 नंबर पर फ़ोन लगाकर भी अपना समर्थन दिया |
चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश दुबे , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया व छेतु सिंह मेडा ने बताया की यह कानून नागरिकता देने के लिए है, ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए। ये पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में प्रताड़ित हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी के लिए बनाया गया है। भारत में रह रहे किसी भी मुस्लिम समाज के सदस्यों को इससे कोई खतरा नहीं है। स्वार्थ की राजनीति करने वाले कुछ दलो के नेताओ तथा देश विरोधी संगठनो के इशारे पर कुछ लोग इसका दुष्प्रचार करके भारत की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है | हम भारतीय इन देश विरोधी ताकतों जो किसी भी तरह देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर देश में धर्म विशेष के लोगो में अकारण ही भय का माहोल बनाने वाली टुकड़े टुकड़े गैंग को अपने देश विरोधी षड़यंत्र में कतई कामयाब नहीं होने देंगे |
इस अवसर प्रकाश चन्द्र नागर , महेंद्र सिंह ठाकुर , जसवंत नायक , किसन नागर , बलवंत मेडा , मकन सिंह गुन्डिया , राहुल नागर , हंसराज नायक , रामकृष्ण नागर , हनी सोनी , प्रतिक शाह , अतुल चौहान , महेश प्रजापत ,राजेश अरोड़ा , शंकर प्रजापत आदि पिटोल वासियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |