झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट
1997 से 2015 यानि 18 साल के इतिहास को समेट कर संघ को समाप्त कर दिया गया है।यह निर्णय प्रदेश कार्यकारणी की 22.9.2015 को बी ऍम एस कार्यालय भोपाल मे बैठक में लिया गया। प्रदेश कार्यकारणी के 39 सदस्यों की उपस्थिति मे अध्यक्ष सन्दर्भ सिंह द्वारा संघ का नया नाम राज्य सहायक अध्यापक दिया गया। यह संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध रहेगा।संघ के सरंक्षक प्रदेश के लोक स्वास्थ्य व संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा होंगे। नए संघ का अध्यक्ष सन्दर्भ सिंह बघेल सतना तथा कार्यकारी अध्यक्ष तेजनारायण द्विवेदी झाबुआ को बनाया गया। उपाघ्यक्ष विनोद दुबे सीधी, भागीरथ गुर्जर नीमच, प्रदीप चौधरी बैतूल, अतिबलसिंह कुशवाह ग्वालियर सचिव राकेश गौतम सतना,कोषाध्यक्ष सौरभ पोरवाल झाबुआ, संगठन सचिव कृष्णकांत शर्मा जबलपुर को मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्यकारणी मे कुल 16 लोगो को जगह दी गई है। शेष पद अगली बैठक मे भरे जाएंगे।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह