लोकेंद्र चाणोदिया@बामनिया (झाबुआ) ~ अगर आप एक या दो दिन में रेल के माध्यम से यात्रा कर रहे है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि रेलवे ने आज और कल कई गाड़िया निरस्त की है कई शॉर्ट टर्मिनेट तो कई गाडियो को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है ! हम यहाँ अपने क्षेत्र से गुजरने वाली गाड़ियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! कल दिनाँक 07/08/19 को निम्न गाड़ियां नागदा, रतलाम बामनिया,मेघनगर एवं दाहोद रेलवे स्टेशन पर निरस्त रहेगी ! निम्न गाड़िया अपने आरंभिक स्टेशनो से निरस्त है ! 1. गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर अवध एक्स. ! 2. गाड़ी संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल इंदौर अवंतिका एक्स. ! 3. गाड़ी संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्स.! 4. गाड़ी संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस अमृतसर पश्चिम एक्स. ! 5. गाड़ी संख्या 12996 उदयपुर बांद्रा टर्मिनस ! कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किये गये ! Post navigation कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का नागरिकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न श्री वीर बजरंगी सांई सेवा दल की कावड़ यात्रा