पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग और पत्रकार बंधुओं के द्वारा पौधारोपण का आयोजन सद्गुरू श्री साईं पब्लिक स्कूल रायपुरिया में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार अनिल मुथा, विशेष अतिथि पत्रकार पन्नालाल पाटीदार, राजेश राठौर, मेजबान अतिथि मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के तहसील अध्यक्ष गोपाल चोयल, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सदस्य एवं स्कूल डायरेक्टर सुखलाल मेहसन, शिक्षक अविनाश भाबोर ,स्कूल स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें पत्रकार बंधुओं के द्वारा पर्यावरण के प्रति प्रेम व सहयोग की भावना व्यक्त की । सभी ने स्कूल परिवार की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर सराहना की । मुख्य अनिल मुथा ने कहा कि एक पेड़ बड़ा होकर बहुतों को प्राणवायु ऑक्सीजन व छांव भी उपलब्ध कराता है इसलिए कहा गया है कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार देवी सिंह भूरिया ने और आभार रोहित नायक ने व्यक्त किया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *