सलमान शैख़@ झाबुआ Live मंजि़ल एक दिन में नही मिलती पर एक दिन जरूर मिलती हैं*यह कहावत चरितार्थ की है झाबुआ जिले के छोटे से नगर पेटलावद के तिलक मार्ग झंडा बाजार स्थित युवा CA सौरभ प्रकाश चंद्र सोलंकी जैन नेे। जी हां, CA सौरभ का इसरो में ग्रेड 1 CA के पद पर चयन हुआ है। सौरभ यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले इंदौर संभाग के प्रथम CA बने। इसरो ने सिर्फ 1 पद के लिए यह वेकैंसी निकाली थी। जिसको नगर के होनहार युवा सौरभ जैन ने बहुत मेहनत के साथ प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदार ,जैन समाज की समस्त संस्थाओ, जैन सोशल ग्रुप युथ और पूरे नगर की बधाइयां सौरभ और परिवार को दी गयी।उनका चयन आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरि कोटा शहर इसरो headquaters मैं हुआ है।सौरभ 5 अगस्त को वहाँ जॉइन करेंगे। सौरभ ने यह उपलब्धि बहुत ही काम उम्र म प्राप्त की।बता दे कि उन्होंने CA की परीक्षा भी प्रथम प्रयास में यह सफलता अर्जित की थी। सौरभ का सफर- सौरभ ने 10 कक्षा पेटलावद से प्राप्त की यहाँ पर भी उन्होंने ज़िले की प्रावीण्य सूची मे स्थान प्राप्त किया था।उसके पश्चात 12 कक्षा बड़नगर से प्राप्त की यहाँ पर उन्होंने उज्जैन जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था।उसके बाद इंदौर से CA प्रथम प्रयास मैं बने।फिर उन्होंने मुम्बई मैं ऐक्सिस बैंक मैं डिप्टी मैनेजर के पद पर काम किया।और फिर अभी दो सालों से इंदौर मैं खुद की CA फर्म चला रहे थे। मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है….। ये पंक्तियां सीए सौरभ पर फिट बैठती है Post navigation सोशल मीडिया का एक चेहरा यह भी, ग्रीन पेटलावद मिशन की कहानी, समझिए इस खबर में.. VIDEO NEWS: मंशा महादेव व्रत का किया संकल्प, निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु..