https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/07/Untitled-36-960x540-0.80Mbps-2019-07-22-19-45-46.mp4 सलमान शैख़@ पेटलावद शहर के राजाधिराज निलकंठेश्वर महोदव मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार में भक्तो का तांता लगा रहा। यहां निलकंठेश्वर मित्र मंडल के द्वारा पांचो सोमवार को धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। हर सोमवार को रात में महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। संगीत कलाकार अपने सुधमुर भजनो की प्रस्तुति देंगे। इससे पहले अभी पेटलावद के राजा भगवान निलकंठेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया। शिवलिंग को बाबा बर्फानी की कलाकृति का रूप दिया गया, इसके लिए मन्दिर के अंदर रुई से एक गुफा बनाई गई, जो दर्शनार्थियो के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। हर कोई भगवान महादेव के इस आकर्षक श्रृंगार को देखने के लिए बेताब हो रहा है। सैकड़ो श्रद्धालू लाइन में लगकर भगवान महादेव के दर्शन कर रहे है। Post navigation शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय, श्रद्धलुओ ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन सावधान…!!अगला नंबर कहीं आपके घर का तो नही; अब भी चड्डीधारी चोर गिरोह की नजर है पेटलावद पर