जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, केंद्र सरकार के विरोध में 20 जुलाई को विशाल धरना प्रदर्शन

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक 20 जुलाई को स्थानीय पटेल फार्म हाउस पर दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। बैठक मे जिले के विधायकद्वय एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिले के समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधि, सभी ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी, संगठन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता इस बैठक मे विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगे। बैठक मे निम्न बिन्दुओ पर विचार-विर्मश किया जावेगा –
कांग्रेस सदस्यता अभियान, पंचायतो व नगरपालिका के परिसीमन, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं 23 जुलाई चन्द्रशेखर आजाद जयंती के कार्यक्रम तैयारी के संबंध मे चर्चा की जावेगी।

केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में विशाल धरना भी आयोजित होगा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इस दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन भी आयोजित होगा। इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए पटेल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संसद में 2019 – 2020 का जो आम बजट प्रस्तुत किया है, उसमें मध्य प्रदेश राज्य के साथ भेदभाव करते हुए 2677 करोड़ों रुपये  कम आवंटित किए हैं। विदित है, कि मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के 28 सांसदों द्वारा बजट के समय मध्य प्रदेश के हित के लिए आवाज नहीं उठाई गई है, जो कि एक शर्मनाक स्थिति है।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है, कि केंद्र की भाजपा सरकार की मध्य प्रदेश राज्य के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में दिनांक 20 जुलाई 2019 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाए।इस धरना प्रदर्शन में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता, पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल होंगे ओर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठोर ने जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस नेता, सरपंच और कार्यकर्ताओ से उक्त बैठक और धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक सँख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

)