जितेंद्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय वेस्ता पटेल की स्मृति में नि: शुल्क सर्व रोग निदान केंद्र स्थान पटेल पब्लिक स्कूल बोरखड़ में 21 जुलाई रविवार को आयोजित होगा। यह शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सेवा में जनरल फिजिशियन जनरल सर्जन हड्डी के रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, शिशु रोग, स्त्रीरोग, नाक, कान, गला, आंख के रोग, मानसिक रोग, चर्म रोग, श्वास दमा टीबी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम व यूरोलॉजी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, सर्जरी दंत रोग, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शिविर में अपनी सेवाएं देगी। ब्लड, डायबिटिज की जांच नि:शुल्क की जाएगी। इस शिविर में बड़ी संख्या में मौजूद रहकर अपना इलाज करवाने की अपील विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कमलेश काकड़ीवाला, धीरज अस्पताल समिति के सदस्य मुकेश बाहरेला, शिवम, जितेंद्र वाणी, साईं समिति नानपुर ने की है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *