सलमान शैख़@ झाबुआ Live बीती रात बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बाइक सवार को लूट लिया घटना बावड़ी ग्राम के पास हुई जानकारी के मुताबिक ग्राम बावड़ी का युवक कृष्णा पाटीदार रात में सारंगी-बरवेट मार्ग से अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में दो बाइक सवार पर बैठे 4 बदमाशों ने उसका पीछा किया, कृष्णा यह भाप गया था कि कोई उसका पीछा कर रहा है, लेकिन बदमाशों ने आगे निकल कर फिल्मी स्टाइल में बाइक को उसके आगे लाकर खड़ा कर दिया और युवक को रोक लिया और उसके सिर पर कट्टा अड़ाकर उससे 5 हजार रुपये नकदी, मोबाइल अन्य सामान लूट कर भाग निकले। बता दे कि हर एक-दो दिन छोड़कर अंचल में बदमाश ने वारदात को अंजाम देकर कहर बरपा रहे, लेकिन पुलिस है कि हर एंगल से पस्त नजर आ रही है। ग्रामीण जितेंद्र पाटीदार ने बताया लगातार घटना के बाद लोगों में भारी दहशत का माहौल है लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं लोग डर है, कि वह अगर रात में लेट हो गए और वापस अपने घर लौट रहे हो तो कहीं उनके साथ भी ऐसी वारदात ना हो जाए। Post navigation इस बार हमे कहीं भी नही आई परेशानी, सेना ने जो भूमिका निभाई वह काबिले तारीफ है.. तेंदुएं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ किसान, कैमरे में कैद हुआ भागता तेंदुआ, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो