मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
आम्बुआ के हरिजन आवास फलिया में 9 जुलाई की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फुन्दीबाई पति भुवान कोटवाल की मृत्यु की सूचना पर आंबुआ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पंचनामा बनाकर शव परीक्षण हेतु भेजा। जानकारी के अनुसार महिला को शराब पीने की लत थी जिसके लिए वह सुबह से शाम तक गांव में पैसे मांगा करती थी जिस कारण उसका पति परेशान था। घटना दिनांक को दोनों में तू-तू मैं-मैं होना बताया जा रहा है। इसके कुछ घंटों बाद फुन्दीबाई 35 वर्ष की मृत्यु हो गई। फरियादी पति भुवान की सूचना तथा मृतक के मायके वालों की शंका के आधार पर पुलिस थाना आम्बुआ में मर्ग संख्या 39/19 पर प्रकरण कायम कर शंका के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया। वही शव का पंचनामा बनाकर शव परीक्षण हेतु भेजा गया जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की विवेचना आदि की जाना है मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *