मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
कलेक्टर सुरभि गुप्ता द्वारा इन दिनों जिले में भ्रमण कर शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों, आंगनवाडी केन्द्रों आदि का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर गुप्ता ने हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाया व उनसे प्रश्न पूछे तथा अगली बार पुन: आने तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुरभि गुप्ता ने हायर सेकेंडरी स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाया तथा प्रश्न भी पूछे साथ ही विद्यार्थियों को यह भी कहा कि अभी स्कूल खुले अधिक समय नहीं हुआ है। इसलिए ध्यान रखें कि मैं जब अगली बार में यहां आऊ तो सब ठीक मिले यदि विद्यार्थियों को कोई परेशानी है तो तब हमें जरूर बताना संस्था के शिक्षकों आदि को भी आवश्यक निर्देश दिए आंबुआ के बाद जिलाधीश सुरभि गुप्ता समीप ग्राम बोरझाड़ स्थित शिक्षण संस्थाओं-छात्रावास का निरीक्षण किया साथ ही मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *