लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार/ रायपुरिया 

समीप गांव बनी में वर्षों पुराने वीर तेजाजी महाराज के मंदिर का गांव वासियों एवं कलेक्टर द्वारा प्राप्त सहायता राशि तथा समाज के द्वारा आर्थिक सहायता कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। ग्राम बनी में तेजाजी महाराज तथा देव धर्म महाराज की मूर्तियों की पुनः स्थापना करने के लिए समस्त समाज के लोगों द्वारा गांव के बीच पंच कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन दिनांक 23.4.2019 से शुरू होकर 27.4.2019 को समापन हुआ। आयोजन पश्चात महा आरती और प्रसादी वितरण किया गया पश्चात समस्त समाज के लोगों द्वारा गांव में सामूहिक भंडारे का आयोजन रखा गया जहा ग्राम वासियों ने महाप्रसादी ग्रहण की । मंदिर की स्थापना में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां देव धर्मराज भगवान की संवत 61 की मूर्ति को भी विराजमान किया गया, जो पुरानी मूर्ति है इस आयोजन में पंच कुंडी यज्ञ आचार्य डॉक्टर देवेंद्र शास्त्री धारिया खेड़ी मंदसौर के द्वारा विधि-विधान पूर्वक संपन्न करवाया गया इस कार्यक्रम में धर्मस्व विभाग झाबुआ से कुलकर्णी मैडम डाबर तथा महावर ने भी अपना समय निकाल कर इस आयोजन में सम्मिलित हुए समस्त ग्राम वासियों द्वारा डाबर साहब और महावर साहब का तिलक लगाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया और गांव की समस्त माता बहनों की ओर से गांव की बेटी शारदा बहन द्वारा झाबुआ से पधारी कुलकर्णी मैडम का टिक्की लगाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तेजाजी मंदिर के जीर्णोद्धार में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी गांव के ही बगदीराम पाटीदार, धर्मराज पाटीदार, जीवन पाटीदार, बाबू गामड़, भीमा निनामा, कैलाश डामोर, पूर्व सरपंच कालू सिंह मचार एवं समस्त ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *