झाबुआ। 11 सितंबर को जिले के पेटलावद विधानसभा के हायर सेकंडरी ग्राउंड पर एक विशाल विधानसभा स्तरीय किसान कांग्रेस सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व भाजपा सरकार की जनविरोधी रीति-नीति, खाद्यान्न की कालाबाजारी, बढ़ती महंगाई, नकली खाद-बीज का अवेध कारोबार तथा व्यापम एवं छात्रवृत्ति जैसे महाघोटाले तथा विभिन्न मुद्दों को लेकर 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखराजी एवं पूर्व रेल राज्यमंत्री नारायण भाई राठवा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कातिलाल भूरिया सहित प्रदेश शामिल होंगे तथा इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस सम्मेलन में अधिक से अधिक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं सरपंच-पंच, तडवी एवं क्षेत्र की जनता से इस सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
Next Post