भूपेंद्र  सिंह नायक@पिटोल

बेतूल अहमदाबाद हाईवे पर पिटोल से 4 किमी दूर बावड़ी फाटा से पांच के नाके में टूलेन होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं और दुर्घटना होती है आए दिन एक न एक की जान चली जाती है परंतु रोड हाईवे रोड प्रशासन बावड़ी फाटा से पाच का नाका घाटी तक 500 मीटर के टू लेन को फोरलेन में परिवर्तित नहीं है जिसकी वजह से आए दिन लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं ।अभी 4  बजे गुजरात से एलपीजी गैस भरा टैंकर एमपी 37 जिए 1782 पांच के नाके के पास असंतुलित होकर पलट गया जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जहां हमेशा बावड़ी फाटे से सिंह पांच का नाका तक दुर्घटना होती है यह घटना भी उसी स्थान पर हुई अगर प्रशासन अभी नहीं जागा तो त्योहारों के मौसम में जाने कितने लोग मौत के मुंह में समा जाएंगे दुर्घटना की जैसे ही सूचना मिली पुलिस चौकी प्रभारी श्री गामड़, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, आरक्षक अशरफ आदि मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला एवं हाईवे ट्रेफिक सुचारू रूप से चालू किया । अगर यह टैंकर गैस से लीकेज हो जाता तो पूर्व की घटनाओं की तरह आज भी दोनों तरफ से ट्रैफिक जाम हो जाता और त्योहार के मौसम में हजारों लोग परेशान होते हैं रोड कंपनी के ठेकेदार द्वारा समय पर अब रोड चालू नहीं किया तो जन आंदोलन किया जाएगा।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *