रितेश गुप्ता, थांदला किसान हमारे अन्नदाता हैं किसानों के विकास लिए मैं सदैव संकल्पित एवं समर्पित रहूंगा। उक्त बातें ग्राम पंचायत मछलाईमाता में विधायक वीरसिंह भूरिया ने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण किसान कर्जामाफी योजना के तहत किसानों की फसल ऋणमाफी योजना के आयोजन में कही। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चुनाव से पूर्व की गई महत्वाकांक्षी योजनाएं जिसमें किसानों के 2 लाख तक के कजऱ् माफी की घोषणा की गई थी। विधानसभा के हजारों किसानों का करोडों राशि के कृषि कर्ज माफ किए गए।विधायक वीरसिंह भूरिया ने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र का किसान हमारा अन्नदाता है किसानों के हित में जो भी समस्या आएगी उसके निदान हेतु हम शासन से हर स्तर पर समाधान करने का प्रयास करते रहेंगे। मध्यप्रदेश शासन की हर योजना जो हमारे किसानों के हित में होगी उसे सम्पूर्ण थांदला विधानसभा के हर किसान, बेरोजगार एवं क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कराने के लिए लाई जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिये सदैव संकल्पित एवं समर्पित रहूंगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, सरपंच रामचन्द्र वसुनिया, जयसिंग वसुनिया आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। ) Post navigation लायंस की सेवा से प्रेरित होकर विधायक वीरसिंह भूरिया ने ली सदस्यता, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीआईजी चौधरी ने थाने पर पहुंचकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश