रितेश गुप्ता, थान्दला महाशिवरात्रि, भगोरिया पर्व से लेकर आगामी होली, शीतला सप्तमी आदि पर्वों में आपसी सामंजस्य सौहार्द्र पूर्ण वातावरण निर्मित हो सके। प्रशासन जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं आयोजकों से तालमेल बैठाते हुए आवश्यक सुधार कर सके। इस हेतु स्थानीय पुलिस थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एमएस गवली थाना प्रभारी एमएल मीणा के सानिध्य आयोजित की गई। बैठक में नगर में व्याप्त अतिक्रमण, पार्किंग आदि के संबंध में चर्चा हुई। इस अवसर पर एसडीओपी ने बताया कि भगोरिया पर्व पर धारदार हथियारों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, तो वही महाशिवरात्रि व होलिका दहन नियत स्थानों पर प्रशासनिक पुलिसबल, लाइट आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। शासकीय होलिका दहन नया बस स्टैंड व महात्मा गांधी मार्ग के वागडिय़ा फलिया चौराहा पर ही होगा। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं का समय होने से डीजे आदि मध्यम आवाज में तय समय तक ही बजाए। महात्मा गांधी मार्ग व्यस्ततम मार्ग होने पर वहां दशामाता पूजन पर व शीतला सप्तमी पर शीतलामाता मंदिर पर विशेष पुलिस ट्राफिक बल लगाए जाने की बात भी हुई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, समाजसेवी नगीनलाल शाहजी, भाजपा लोकसभा प्रभारी फकीरचन्द राठौड़, मुस्लिम समाज सदर कदरुद्दीन शेख, पार्षद रोहित बैरागी, नटवर पंवार, कमालुद्दीन शेख, पटवारी जयंतीलाल बामनिया, पत्रकार जावेद खान,चंदूप्रेमी, कादर शेख सहित नगर के संंवाददाता, नगर परिषद स्टॉफ तथा पुलिस स्टॉफ उपस्थित थे। ) Post navigation नगर परिषद् थांदला पदाधिकारियों ने बैठक कर 2019-20 का आय-व्यय बजट किया पेश लायंस की सेवा से प्रेरित होकर विधायक वीरसिंह भूरिया ने ली सदस्यता, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन