हरीश पंचाल, परवलिया जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पर किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है व जो कांग्रेस ने वचन दिया था वह पूरा किया है और भी सभी वचन कमलनाथ सरकार जल्द ही पूरा करेगी साथ ही जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर, बंशीलाल पाटीदार ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए योजना में लाभान्वित किसानों को बधाई दी। परवलिया सोसाइटी अंतर्गत कुल 2 करोड़ 44 लाख का कर्ज माफ हुआ है व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ) Post navigation जय किसान ऋण माफी योजना में विधायक भूरिया ने करोड़ों के ऋण माफी प्रमाण पत्र किसानों को किए वितरित बच्चे पढ़ लिख कर अपने गांव का नाम रोशन करे, आपकी सारी समस्याएं हम हल करेंगे: विधायक वीरसिंह भूरिया