सलमान शैख़, पेटलावद
जैसे—जैसे राजाधिराज भगवान महादेव का पर्व महाशिवरात्रि करीब आता जा रहा है। वैसे—वैसे पर्व को लेकर शिव मित्र मंडल तैयारियों में तेजी ला रहा है। शहर में जगह-जगह पेंप्लेट्स और फ्लेक्स लगाए गए है। शिव मित्र मंडल कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कोई कमी-कसर नही छोड़ रहा है।
बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व पर निलकंठेश्वर महादेव भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कई राज्यो के जाने—माने कलाकर अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।
मंदिर में सफाई का कार्य भी हुआ तेज
महाशिवरात्रि पर्व को अब 3 दिन शेष बचे है। जिसे देखते हुए भगवान निलकंठेश्वर मंदिर परिसर में शिव मित्र मंडल ने सफाई व्यवस्था सूचारा रूप से कराने का फैसला लिया। वहीं पूरे मंदिर में रंगाई—पूताई के कार्य भी तेजी आ गई है। पेंटरो द्वारा अपनी कला से मंदिर में रंगाई—पुताई का कार्य किया जा रहा है।
प्रचार-प्रचार में सोशल मीडिया पर भी पीछे नही शिव मित्र मंडल:
सोशल मीडिया में हर किसी के बढ़ते रूख को देखते हुए शिव मित्र मंडल भी सोशल मीडिया के माध्यम से महाशिवरात्रि के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *