रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा की विधान सभा स्तरीय बैठक स्थानीय नइ मंडी में संपन्न हुइ। बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्रसिंह चाचुबना लोकसभा प्रभारी ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसने हेतु आह्वान किया। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को हर घर भाजपा का लक्ष्य देते हुए कहा कि अब हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी शिद्दत से प्रचार प्रसार में जुट जाए। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदीजी ने अपने पूरे कार्यकाल में बिना किसी अवकाश के देश को समर्पित कर दिया, उसी तरह अब से लेकर चुनाव तक सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए लगातार कार्य करना होगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, झाबुआ विधायक गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक कलसिह भाबर समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्तागण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी व नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया व आभार श्यामा ताहेड़ ने माना। ) Post navigation कांग्रेस में नियुक्तियां : गेंदाल डामोर, मनीष बघेल, महेंद्र नागर को कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी गोपाल कसारा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहरवासियों ने ने अर्पित किए श्रद्धासुमन