मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे से जोबट तक के सड़क मार्ग का कार्य विगत वर्षों में ठेकेदार के माध्यम से कराया गया था शर्तों के अनुसार सड़क का रखरखाव 5 वर्षों तक संबंधित कंपनी को करना होता है । आम्बुआ से जोबट तक का मार्ग अनेक स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया नव भारत ने विगत माह यह मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आम्बुआ से जोबट तथा आम्बुआ से अलीराजपुर तक सड़क मार्ग के डामरीकरण एवं पुल पुलिया का कार्य ठेकेदार के माध्यम से 2 वर्ष पूर्व कराया गया था इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया गया। वर्षा काल में इस सड़क का कई स्थानों पर डामर मिट्टी उखड़ जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिस कारण वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही थी,  सचित्र समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया इसके बाद 27-01-19 को ठेकेदार द्वारा क्षेत्र के गड्ढों का मरम्मत का कार्य कराया जा जा कर गड्ढों को भरा गया। साथ ही आम्बुआ से अलीराजपुर की ओर की सड़क के गड्ढो को भरा जा रहा है । वाहन चालक को एवं वाहन मालिकों ने नवभारत द्वारा जनहित के मुद्दे उठाए जाने एवं उन पर होने वाली त्वरित कार्यवाही पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवभारत का आभार माना है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *