भूपेंद्र बरमण्डलिया, मेघनगर मेघनगर सरकारी अस्पताल के सामने रामदल अखाड़े के पास मे एक 7 माह की बालिका का शव कपड़े मे लपेटे हुए पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब नगर परिषद कर्मचारी विनोद वसुनिया नल का वाल खोलने गया तो उसने कपड़े मे लपटी बालिका दिखी जो की मर चुकी थी । बालिका के शव की खबर मिलने के बाद वहा लोगो की भीड़ जमा हो गई।नगर परिषद कर्मचारी धर्मेन्द्र पंचाल ने उक्त बालिका के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी । एएसआई शिवराम पाल, आरक्षक मोहनलाल हटिला मोके पर पहुचे ओर मोका मुआयना किया ओर पंचनामा बनाया ।फिलहाल बालिका की मौत केसे हुई ,कोन उसे यहा फेक गया इस मामले मे पुलिस जाच करेगी पुलिस ने इस अज्ञात बालिका का।शव मिलने की सूचना के बाद मामला दर्ज कर लिया है ! Post navigation 5 जनवरी को निरस्त रहेगी क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली यह ट्रेनें झाबुआ में गैंगवार, खून से रक्त रंजित हुई अयोध्या बस्ती