अर्पित चोपड़ा, खवासा आज खवासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेडक्रॉस सोसायटी झाबुआ द्वारा एक आपातकालीन एम्बुलेंस वाहन दिया गया जिसका संचालन रोगी कल्याण समिति खवासा द्वारा किया जाएगा । खवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस भेंट करने आये बीएमओ हरिओम गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में बहुत दिनों से एम्बुलेंस वाहन की आवश्यकता थी जिसको लेकर हमारे द्वारा उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था उसी के चलते आज खवासा अस्पताल को एम्बुलेंस वाहन मिला है जिसका संचालन रोगी कल्याण समिति खवासा स्वास्थ्य केंद्र द्वारा न्यूनतम शुल्क में किया जाएगा । इस अवसर पर सुपर वायजर प्रवीण गोड़ सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था। Post navigation शुभ मुहूर्त में हुआ खनन मुहूर्त व नींव पूजन; सच्चियाय माताजी और सोनाणा खेतलाजी भेरूजी मंदिर का होगा निर्माण उपभोक्ताओं की समस्या, शिकायतों विद्युत मंडल शिविर आयोजित कर हल करने में जुटा