अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा-बाजना मार्ग पर खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई । खवासा से बाजना रोड पर नरसिंहपाड़ा ग्राम के समीप जूना खवासा निवासी हरिसिंह नाथू सिंगाड की सिर फूटी लाश बरामद की है । लाश से करीब एक किमी दूर मृतक की बाइक खड़ी हुई है । पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है । पुलिस की प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना की बात सामने आ रही है । जबकि परिजनों का आरोप है कि ये सड़क दुर्घटना ना होते हुए एक हत्या का मामला है। लाश के समीप दो-तीन जगह खून बिखरा पड़ा है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया है । खवासा चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव, थाना प्रभारी मदनलाल मीणा, जिला वैज्ञानिक चिकित्सक डॉ आरएस मुजाल्दे ने घटनास्थल पहुंच मुआयना किया है । हरिसिंह की मृत्यु महज एक सड़क हादसा है या किसी शाजिश के तहत उसकी हत्या की गई यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । वही थांदला थाना प्रभारी मदनलाल मीणा कहना है कि रोड के किनारे लाश मिली है, दुर्घटना का मामला हो सकता है लेकिन पुलिस सभी बिंदुओ की जांच कर रही है। Post navigation मटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक हादसे में गंभीर घायल सोयला घाट पर हुई कार-बाइक दुर्घटना में दो गंभीर