बुरहान बंगडवाला, खरडूबड़ी ग्राम खरडूबडी के माल फलिया में आगनंवाडी पर स्वच्छ भारत एवं साक्षार भारत अन्तर्गत हाथ धुलाई कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान ग्रामीणों को बीएसडब्ल्यू के मेंटर क्रांति व्यास ने हाथ धोने से होने वाले फायदे बताए तथा शौचालय के बाद साबुन से हाथ देने की नसीहत दी। तो क्रांति व्यास ने कहा कि ग्रामों मेें छोटे बच्चे अक्सर धूल, खेतों में खेलते नजर आते हैं वे घर जाकर तुरंत खाना खा लेते हैं। लेकिन ग्रामीण माता पिता को चाहिए कि वे अपने छोटे को अभी से हाथ धुलाई की नसीहत दे ताकि वे बीमार न हो तथा बीमारी से होने वाली आर्थिक व अन्य परेशानियों से वे बच सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे जिन्होंने खाना खाने से पहले व शौचालय से आने के बाद हाथ धोने का संकल्प लिया इस मौके पर प्रेम गोहर, कमलेश, सोयड़ा, अर्पित भूरिया, महेश, बबलू सिंगार, महेश धर्मेन्द्र, अनिता आशा पाल, लीला चौहान उपस्थित मौजूद थे। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation दो बाइक सवारों का हेंडल से हटा नियंत्रण, आपस में टकराकर हुए गंभीर घायल 10 हजार से अधिक नगदी के साथ क्राइम ब्रांच ने सटोरिये को पकड़ा