रितेश गुप्ता, थांदला मामा बालेश्वर दयाल का जन्म 5 सितम्बर 1906 को ग्राम नेमाडी में जिला इटावा उत्तरप्रदेश में हुआ था उनकी सेवा कार्य में रूचि होने के कारण नियती मध्यप्रदेश ले आई और फिर जीवन भर वे भील समुदाय के बीच अपना काम करते रहे। सन् 1937 में उन्होंने झाबुआ जिले में बामनिया आश्रम की नींव रखी और भील समुदाय हेतु अनेको कार्य किये मामा बालेश्वर दयाल का निधन 26 दिसंबर 1998 को आश्रम में ही हुआ एवं वही उनकी समाधी बनाई गई मामा बालेश्वर की आज 20वीं पुण्यतिथि पर थांदला नगर में नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद गजेन्द्र चौहान, रोहित बैरागी, संदीप उपाध्याय, लीला मीकु भाबर, पीटर बबेरिया एवं राकेश सोनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी और निकाय के कर्मचारियों के साथ मामा बालेश्वर दयाल की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। Post navigation प्रभु यीशू इस दुनिया में प्रेम, शांति, दया क्षमा का संदेश लेकर आए, हम जीवन में इसे साकार करे : फादर कसमीर डामोर विधायक वीरसिंह भूरिया का नगर पंचायत में हुआ भव्य स्वागत