अर्पित चोपड़ा, खवासा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरा शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है । चुनाव को देखते जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सक्सेना और जिला पुलिस अधीक्षक महेश जैन के निर्देश पर आज खवासा पुलिस द्वारा सशस्त्र जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया । खवासा चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में थाना पुलिस जवान के साथ विशेष रूप से विधानसभा चुनाव के लिए आए हुए त्रिपुरा की बटालियन के जवान भी शामिल हुए । चौकी प्रभारी केएस पांडव ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा में पुलिस की तैयारी से होता है । साथ ही नगर की जनता को हर प्रकार से भय मुक्त बनाना होता है जिससे वे निडरता के साथ किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचा सके और निर्भीकता मतदान कर सके।उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में भय व्याप्त करना होता है । फ्लैगमार्च स्थानीय पुलिस चौकी से नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुनः पुलिस चौकी पर पहुंचा । Post navigation रायपुरिया हाट से कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेड़ा का शक्ति प्रदर्शन,जनसंपर्क में पहुचे 2500 से ज्यादा समर्थक पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला फ्लैगमार्च