रायपुरिया लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया हाट बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेड़ा के करीब 2500 से ज्यादा समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन में हिस्सा लिया समर्थकों की उपस्थति में वालसिंह मेड़ा ने हाट बाजार में लोगो ओर आम जनता से जनसंपर्क किया इस बीच ग्राम में वालसिंह मेड़ा का फुल माला ओर साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया । उनके समर्थकों के साथ उनकी भीड़ देखकर दूसरी पार्टी के नेताओ के होश उड़े हुवे है। वालसिंह की इस भीड़ के बाद ग्राम में वालसिंह के पक्ष में माहौल बन जाने की चर्चाएं भी जोरो पर हो रही है। इस चुनाव के लिए अभी तक इससे पहले इतने समर्थको के साथ किसी दूसरी पार्टी का जनसंपर्क अभी तक नही हुवा है । वालसिंह की रैली खेल मैदान से होते हुवे पहले तलावपडा,मुख्य मार्ग होते बस स्टैंड सिर्वी मोहल्ले होते हुई फिर कांग्रेस कार्यलाय पंहुची जहाँ वालसिंह ने लोगों को संबोधीत करते हुवे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर की गई घोषणाओं को बताया सुनिए वीडियो में वालसिंह मेड़ा ने क्या कहा Post navigation निर्मला भूरिया ने किया जनसंपर्क, मतदाताओं से की अपने पक्ष में मतदान करने की अपील पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च