राज सरतालिया, पारा जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे उम्मीदवार अब घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं। पेटलावद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विधायक निर्मला भूरिया ने रविवार को अपने क्षेत्र पारा में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित ढोल ढमाकों के साथ पारा, रातीमाली, बखतपुरा में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और अपने पक्ष में वोट मांगे जनसंपर्क के दौरान विधायक भूरिया ने अपने जनसंपर्क में पारा नगर की हर गली में मतदाताओ से संपर्क कर आशीर्वाद लिया। पारा में विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जगह जगह महिलाओ ने पुष्प हार पहनाकर जीत का आशिर्वाद दिया। भाजपा प्रत्याशी ने जन संपर्क में आने वाले सभी मंदिरों में मथा टेका शनि मंदिर , शिव मंदिर,शीतलामाता मंदिर,वीर तेजाजी मंदिर ,राम मंदिर, हनुमान मंदिर ,अंबे माता मंदिर ,जैन मंदिर,पर अपनी और भाजपा की जीत के लिए और प्रदेश की सुख सम्रद्धि के लिये प्रार्थना की जन संपर्क में भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के साथ मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह डामोर के नेतृत्व में पारा मंडल व नगर के व आस पास ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation माधव कॉन्वेट स्कूल के विद्यार्थियों चलाया मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान रायपुरिया हाट से कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेड़ा का शक्ति प्रदर्शन,जनसंपर्क में पहुचे 2500 से ज्यादा समर्थक