भूपेंद्र सिंह नायक, पिटोल प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या भोज का आयोजन किया गया।इस कन्या भोज में पिटोल एवं आसपास के गांव की करीब 1000 कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस कन्या भोज में पिटोल के युवा व्यवसायी अंतिम सोनी द्वारा सभी कन्याओं को अपनी तरफ से भेंट स्वरूप स्टील की कटोरी दी गई। इस कन्या भोज का आयोजन गांव के सभी नगर जनों के सहयोग से किया जाता है।इस कन्या भोज में समस्त राधाकृष्णन नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दी, वहीं आजाद चौक मित्र मंडल सार्वजनिक लबाना यूथ मंडल एवं शिवाजी चौक मित्र मंडल के लोग भी अपना सहयोग किया। आयोजन के सफल होने पर राधा.कृष्ण नवयुवक मंडल द्वारा नगर के सभी सहयोग कर्ताओं का आभार माना। Post navigation राहुल गांधी के झाबुआ दोरै मे परिवत॔न हुआ ; अब एक दिन पहले झाबुआ आयेंगे राहुल गांधी देश के विख्यात पत्रकार-साहित्यकार की मौजूदगी में साप्ताहिक “माही की गूंज” अखबार का हुआ विमोचन