जीवनलाल राठौड़, पेटलावद नगर के माही कालोनी वार्ड 5 के निवासी राजमल राठौड के द्धारा अपनी गाय की गुमसुदी की रिपोर्ट दर्ज करवायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमल राठौड की गाय 21 अक्टूबर को शाम 4 बजे अपने घर से पानी पीने के लिये छोड था जो कि वापस देर रात तक घर नही आयी। वही अगले दिन सुबह राजमल के पुत्र बबलू को पता लगा कि उसकी गाय मृत अवस्था में पेटलावद की प्रोगेसिव स्कूल के आगे खेत मे मृत अवस्था में पड़ी है। यह जानकारी महेश राठौड द्वारा राजमल राठौड को दी, जिस पर राजमल राठौड ने पेटलावद थाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाय को मार कर फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। राजमल राठौड़ का कहना है कि मेरी गाय को अज्ञात व्यक्ति ने जलन भावना से मार कर फेंक दिया गया क्योंकि मेरी गाय को पूर्व में गोपाल पुरस्कार योजना के अतर्गत 50 हजार का इनाम मिला था। Post navigation मतदान जागरुकता के तहत रैली निकाल दिया मतदान करने का संदेश दाखुबाई राठौड के निधन से अंचल में छाया शोक