सरफराज खान, उमरकोट शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व आदिम जाति सहकारिता सोसाइटी उमरकोट द्वारा मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाली। इस दौरान रैली में मतदान हमारा अधिकार है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, आदि मतदान को प्रेरित करने वाले नारे लगाए गए। रैली में चौकी प्रभारी गणेश यादव, प्राचार्य मुनफत सैयद, उमंगसिंह रावत, सालामसिंह अनारे, सीमा यादेव, निशा चौधरी, पूनमचंद कटारा, गोवर्धन मेड़ा एवं सोसाइटी के रामलाल व मोहरसिंह व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। इस दौरान मतदान को प्रेरित करने वाले स्टीकर भी सार्वजनिक स्थलों, बसों, वाहनों पर लगाए गए। Post navigation विजयादशमी पर पंजाब रेल हादसे में मारे गए लोगों को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि 50 हजार रुपए गोपाल पुरस्कार विजेता गाय को मारकर फेंका, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज