रितेश गुप्ता / विपुल पांचाल

अवैध जुंआ & सट्टा कारोबार पर क्राइम ब्रांच की कारवाई जारी है क्राइम ब्रांच ने आज दोपहर छापामार कारवाई करते हुऐ थादंला के आऊटर पर परवलिया जाने वाली रपट पर सट्टा खाते भुरसिंह पिता कालु मकवाना निवासी परवलिया को ₹ 15 हजार 130 एव एक मोबाइल सहित सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है । उसके खिलाफ थादंला पुलिस थाने मे मामला दर्ज किया गया है ।

कल्याणपुरा मे भी पकडा गया था क्राइम ब्रांच का सट्टा
=======================
कल्याणपुरा क्षेत्र में सट्टा की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन द्वारा थाना प्रभारी कल्याणपुरा एवं क्राईम ब्रांच की टीम को कल्याणपुरा में चल रहे सट्टे पर कार्यवाई हेतु निर्देशित किया, जिस पर थाना कल्याणपुरा एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा दिनांक 19.9.18 को आरोपी प्रदीप पिता आनंदीलाल जैन, निवासी कल्याणपुरा को सट्टा लिखते कब्जे से Rs. 31,200=00 जप्त कर रंगे हाथो गिर. किया गया व इसके कब्जे से लाखों के सट्टे के हिसाब-किताब की डायरिया जप्त की। थाना कल्याणपुरा के अपराध क्रं. 219/18 धारा 4-ए सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *