विशाल वाणी, आज़ाद नगर डोल ग्यारस के अवसर पर गुरुवार को नगर में विशाल चल समारोह के साथ भगवान का डोला नगर में निकाला जाएगा। कालिका ग्रुप के अध्य्क्ष गणेश अरोड़ा एवं निर्मल जायसवाल ने बताया कि चल समारोह में श्री अ.प्रा.जी.व्यायाम शाला उज्जैन के कलाकार हैरतंगेज प्रस्तुतियां देंगे। इनके लिए एक विशेष वाहन की भी व्यवस्था की गई है जिस पर चढ़ कर कलाकार करतब दिखाएंगे। नगर के कमलेश भटेवरा ने बताया कि चल समारोह दोपहर 3 बजे कालिका माता मंदिर से प्रारम्भ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगा। कालिका ग्रुप के सदस्यों ने चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में जन समूह को उपस्थित हो कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। Post navigation अंशुल स्कूल के छात्रों ने किया बैंक और थाने का भ्रमण बिजली की लुकाछिपी से परेशानी हुए नागरिक