रितेश गुप्ता, थांदला

गणेश उत्सव के दौरान नगर के समस्त गणेश पांडालो मे विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन गणेश समितियो द्वारा किया जा रहा है | इसी क्रम मे गांधी चोक विराजित श्रीशिव शक्ती समिति पांचाल मे महाआरती का आयोजन किया गया | यहा बड़ी संख्या मे उपस्थिति रहवासीयो के साथ थाना प्रभारी एम एल मीणा द्वारा महाआरती कर धर्मलाभ लिया | अवसर पर भगवा राज मित्र मंडल द्वारा 51 किलो फलाहारी खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया| तिलक ग्रुप द्वारा आजाद मार्ग मोती कालोनी मे मे विराजीत गणेश पाडांल मे न. प अध्यक्ष बंटी डामोर एवं पार्षदो ने महाआरती का लाभ लिया | गवली मोहल्ले मे ओ एम जी ग्रुप द्वारा विराजित गणेश पांडाल मे युवाओ द्वारा कल्पना स्टुडियो के बड़े पर्दै पर भारत पाकिस्तान में का आंनद लिया | आजाद पीपली गणेश समिति द्वारा पिछली चौराहे पर सार्वजनिक भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मावलंबी उपस्थित रहकर भंडारे का लाभ लिया| गौरतलब है कि गणेशोत्सव में धूम मची हुई है और प्रतिदिन सिद्धि विनायक की महाआरती उतारी जा रही है जिसमें धर्मप्रेमी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।

विशाल श्री श्याम संध्या का आयोजन 21 को
एक शाम, हारे के सहारे के नाम के साथ ही स्थानीय आजाद पीपली गणेश मित्र मंडल द्वारा पीपली चौराहे पर 21 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 8.30 बजे विशाल श्री श्याम संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस श्याम संध्या में मुंबई के प्रख्यात भजन गायक विजय चौहान अपनी दिलकश आवाज में खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही गणेशोत्सव के अवसर पर बाबा की अखंड ज्योत जलाई जाएगी। स्थानीय आजाद पीपली गणेश मित्र मंडल ने शहरवासियों भजन प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *