@ चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर

शिवराज के साथ सामने आया बीजेपी का पोस्टर वार

चुनाव सिर पर है ओर थादंला विधानसभा में BJP में सब कुछ ठीक नही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा थादंला आते ही बीजेपी मे एक पर्चा वार सामने आ गया है । जिसमे बिना नाम लिए विधायक कलसिंह भाबर को निशाना बनाया जा रहा है भाजपा बचाओ की थीम के साथ आये इस पोस्टर ने सोशल मीडिया मे भी जगह बना ली है अब यह पोस्टर किसने जारी किया यह बडा सवाल है लेकिन जवाब स्पष्ट है कि कलसिंह भाबर के लिए इस बार भोपाल का सफर इतना आसान नहीं है जितना संगठन को लग रहा है !

Cm मंच पर ओर भानु रथ मे ; समथ॔को ने विधायक घोषित कर दिया !!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को तस्वीरो के जरिए कई लोग अपने अपने पक्ष मे भुनाने मे जुटे है अब राणापुर को ही लीजिए .. यहा मंच पर जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाषण दे रहे थे तब भानु भूरिया का मुख्यमंत्री के रथ मे जाना हुआ ओर वहा साधनासिंह ओर प्रभात झा के साथ भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी के साथ उनका एक फोटो हुआ ओर इधर सोशल मीडिया मे उनके समथ॔कों ने इस तस्वीर के आधार पर भानु को भावी विधायक घोषित कर दिया .. खैर कहते है राजनीति मे सब जायज है इसलिए सियासी साल मे यह सब चलेगा लेकिन अगर मुख्यमंत्री के रथ मे प्रवेश ही टिकट का आधार है तो झाबुआ – अलीराजपुर जिले की पांच सीटो पर बीजेपी 20 से ज्यादा लोगो को टिकट देगी क्योकि 27 अगस्त को इतने लोग रथ मे जाकर फोटो खींचा चुके है ।

अच्छे वीजन के साथ “सरदार” की दस्तक ; लंबी रेस का घोड़ा बन सकते है !

रामा ब्लाक की पलासडी के सरपंच “सरदार सिंह” तेजी से झाबुआ जिले की राजनीति मे अपनी जगह बना रहे है हाल ही मे BJP ने उन्हे जिला मंत्री बनाया है ओर जिले की एकमात्र पंचायत उनकी थी जिसे मुख्यमंत्री ने शराबबंदी के लिए 5 लाख रुपये का ईनाम भी दिया है मिलनसार ओर बेहतर राजनीतिक समझ के धनी सरदार अगर संगठन की लाइन मे चलते रहे तो जल्दी ही जिले की राजनीति मे ” असरदार” बन जायेंगे ।

डाक्टर विक्रांत की थादंला रैली से बडी कांग्रेसियो की उलझन

युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने के बाद डाक्टर विक्रांत ने बडा शक्ति प्रदश॔न जिला मुख्यालय झाबुआ मे ना करते हुऐ थादंला विधानसभा मुख्यालय पर किया । अब कांग्रेस के भीतर इस जनाक्रोश रैली के बाद चर्चाओ का दोर गरम है कि आखिर डाक्टर विक्रांत ने जनाक्रोश रैली के लिए थादंला को ही क्यो चुना ? अब यह कांग्रेस के अंदर की माथापच्ची है कि ऐसा क्यो हुआ लेकिन साल चुनावी है इसलिऐ कयासो का दोर है आप भी कयास लगाईये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *