सिराज बंगडवाला, खरडूूबड़ी
खरडूबड़ी में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में बंधे बैल, बकरिया और भैंस में दो बैलों को चुराकर ले जा रहे थे कि तभी जग्गु पिता पीडु मखोडिया ने के लडक़े बाहर सो रथे उनकी नींद खुल गई और देखा की चोर उनके दो बैलों को ले जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद चोर बैलों को छोडक़र भागने पर मजबूर हुए। गौरतलब है इसके पूर्व भी रात्रि में कुबेरपुरा में तालाब के पास चोर दो बाइक बिना लाइट की चलाकर आ रहे थे कि और जब ग्रामीणों ने उन्हें बाइक रोकने का कहा तो वह बाइक वहीं फेंककर भाग गए। बाद में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। बाइक जिसका क्रमांक एमपी 45 एमसी 0558हैं जो आनलाइन देखने पर पल्सर गाड़ी का नंबर बताया जा रहा है और दूसरी गाडी पर नंबर नहीं है दोनों गाडी होंडा की साईन हैं और 0558 का चेचिस नंबर ऑनलाइन देखने पर जिसका आरटीओ रजिस्ट्रेशन यह नंबर एमपी 09 क्यूवाई 9721 रजिस्ट्रेशन किया गया है इसका कारण यह है कि यह दोनों बाईक भी चोरी की है। ग्रामीणों की सक्रियता से दो चोरी की बाइक बरामद की गई वही दो बैल चोरी होने से बच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरी की बाइक को पुलिस के सुपूर्द किया। ग्रामीणों की सक्रियता की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। पारा चौकी प्रभारी एसआई रमेश कोली ने बताया कि रात्रि में गश्त के समय दो बैल चोरी गए थे जिसे बैल मालिकों ने वापस चोरों से छुड़वा लिए। साथ ही दो बाइक भी जब्त की गई है चोरों की पतारसी की जा रही है, जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *